Gautam Adani: गौतम अडानी आधी रात CM देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे, विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए

Gautam Adani Meet CM Devendra Fadnavis: भारत के सबसे दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने शनिवार आधी रात सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके आवास पहुंचे। अडानी देर रात फडणवीस के आधिकारिक आवास `सागर` पहुंचे। अचानक देर रात दोनों के मुलाकात के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इसे मुंबई के प्रमुख पुनर्विकास परियोजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस मुलाकात पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि मुलाकात के पीछे कारण मुंबई के मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में अडानी समूह ने मुंबई के मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर इसे अपने नाम कर लिया है।

इस प्रोजेक्ट के लिए अडानी समूह को आवंटन पत्र (एलओए) निर्धारित समय में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अडानी समूह ने इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अडानी समूह पहले से ही एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में शामिल धारावी का पुनर्विकास कर रहा है। धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (अब नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) में अडानी समूह की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सेदारी राज्य सरकार की है।

वहीं गौतम अडानी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की देर रात हुई इस मुलाकात पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए है। हालांकि इससे पहले गौतम अडानी एकनाथ शिंदे के सीएम रहते हुए भी उनसे मिलने इस तरह जा चुके हैं। कहा जा रहा है महाराष्ट्र में कई प्रोजेक्ट्स को लेकर दोनों में बातचीत हुई है।

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED