हरदा में होगी २ लाख क्विंटल गेहू की खरीददारी :नमी के चलते भाव में कमी। अगले हफ्ते बढ़ सकते है दाम
हेलो किसान भाइयो मंडी में इन दिनों बहुत आबक देखि जा रही हे और किसानों की भारी संख्या भी देखि जा रही है। रंगपंचमी के कारण पांच दिन मंडी बंद रहने के बाद शुक्रवार को किसान बड़ी मात्रा में अपनी उपज लेकर पहुंचे। एक मार्च से अब तक मंडी में 2.15 लाख क्विंटल फसल की आवक हुई है। इसमें 1.41 लाख क्विंटल गेहूं और 31,196 क्विंटल चने की खरीदी हो चुकी है। प्रतिदिन लगभग 10 हजार बोरे गेहूं बिक्री के लिए आ रहे हैं।

हरदा के अलावा सीहोर, नर्मदापुरम, देवास और खंडवा के किसान भी अपनी उपज बेचने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को गेहूं 2400 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका। व्यापारियों का कहना है कि नए गेहूं में अधिक नमी होने के कारण भाव कम मिल रहे हैं। साफ और सूखी फसल के 2600 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे हैं।
हरदा के किसान बोले- 2700 रुपए प्रति क्विंटल मिलने चाहिए
किसानों का कहना है कि उन्हें इस सीजन में कम से कम 2700 रुपए प्रति क्विंटल मिलने चाहिए। सरकार ने समर्थन मूल्य 2600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मंडी सचिव अशोक ठाकुर के अनुसार अगले हफ्ते फसलों के दाम में सुधार की संभावना है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार होगा और उन्हें फसल का उचित मूल्य मिलेगा। तेरह दिनों में गेहूं, चना सहित अन्य फसलों की खरीदी का नगद भुगतान किया जा रहा है।
पहले से किये गए है कई सुधार
इस बार किसानो को कोई समस्या न हो इसलिए पहले से कई सुधार भी किये गए है जिसमे पेय जल की समस्या का निराकरण किया गया है लम्बी लाइनों से छुटकारा भी मिल सकेगा और साथ ही जल्दी से जल्दी कार्य को करने के लिए काम करने बालो की संख्या भी बधाई है।
Post Comment